फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two trucks clashed, both their drivers died

दो ट्रकों की आमने सामने से भिड़ंत, दोनों ट्रकों के चालकों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two trucks clashed, both their drivers died
क्षतिग्रस्त ट्रक को ले जाती क्रेन। - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बाईपास पर शनिवार को ओवरटेक करते वक्त दो ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। साथ ही हेल्पर भी घायल हो गए। वहीं, हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए हैं।
विज्ञापन

घटना मंसूरपुर बाईपास के पास शनिवार की शाम की है। एक ट्रक पंजाब से बिहार जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक मुरादाबाद की ओर जा रहा था। बाईपास पर ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों चालक केबिन के अंदर फंस गए। घटना के बाद अन्य वाहन रुक गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस और अजीतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पंजाब के पटियाला के राजपुरा निवासी चालक कश्मीर सिंह और शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव अताईनगर निवासी रिंकू की मौत हो गई। वहीं, दोनों हेल्पर घायल हो गए। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बाईपास लगे जाम को खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed