फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two teenage girls were molested, the family members who came to rescue them were beaten up by the goons

Rampur News: दो किशोरियों से छेड़छाड़, बचाने पहुंचे परिजनों को दबंगों ने पीटा

Mon, 21 Apr 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls were molested, the family members who came to rescue them were beaten up by the goons
मसवासी। क्षेत्र के एक गांव में जंगल की ओर चारा लेने गई दो किशोरियों के साथ तीन युवकों ने बुरी नीयत से दबोच लिया। एक किशोरी किसी तरह युवकों के चंगुल से भागने में सफल रही और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

परिजन और भाई बचाव के लिए मौके पर पहुंचे, तो दबंग युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जा रही है, जब गांव निवासी दोनों किशोरियां जंगल में चारा काट रही थीं।
विज्ञापन

उसी दौरान गांव के तीन युवक वहां पहुंचे और किशोरियों से छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर जबरन पकड़कर अश्लील हरकतें करने लगे। एक किशोरी किसी तरह मौका पाकर वहां से भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि किशोरी का भाई परिजनों संग मौके पर पहुंचा तो आरोपित दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन किशोरियों को लेकर चौकी पहुंचे और पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed