फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two teachers for 282 students, somewhere 13 are teaching 108.

Rampur News: 282 छात्रों पर दो शिक्षक, कहीं 108 को पढ़ा रहे 13

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two teachers for 282 students, somewhere 13 are teaching 108.
रामपुर। बेसिक स्कूलों में शिक्षक-छात्र संख्या का अनुपात गड़बड़ाया हुआ है। किसी स्कूल में 282 बच्चों को पढ़ाने के लिए सिर्फ दो ही शिक्षकाें की नियुक्ति है तो किसी स्कूल में 108 बच्चों को 13 शिक्षक पढ़ा रहे हैं। ऐसा हाल नगर क्षेत्र के अधिकतर स्कूलों का है। इसके चलते तमाम बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के 1596 बेसिक स्कूलों में से नगर क्षेत्र में 53 स्कूल है। नगर क्षेत्र के इन स्कूलों में 167 शिक्षक तैनात हैं। इनमें 10 स्कूल एक ही शिक्षक अथवा शिक्षामित्र के सहारे संचालित हो रहे हैं। वहीं तीन स्कूल शिक्षक न होने के चलते बंद हो चुके हैं। देखा जाए तो 40 स्कूलों में बच्चों को 157 शिक्षक पढ़ा रहेे हैं। इनमें कई स्कूलों में शिक्षक-छात्र संख्या के अनुपात का ध्यान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन

नियमानुसार 35 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए कम से कम एक शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए। पड़ताल में यह सामने आया कि कुछ स्कूलों में औसतन 10 से भी कम बच्चों पर एक शिक्षक को नियुक्त कर दिया गया है तो वहीं कुछ स्कूलों में 141 बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी केवल एक ही शिक्षक पर है। ऐसे में बेसिक शिक्षा विभाग में स्कूलों में हुई शिक्षकों की नियुक्तियों पर सवाल उठे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सर्वाधिक शिक्षक और कम छात्र संख्या वाले शीर्ष पांच स्कूल

स्कूल छात्र शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय शहजादनगर 108 13
प्रावि. घेर सैफुद्दीन खां 72 05
प्रावि. सराय गेट 87 04
प्रावि. गंगापुर 58 03
कंपोजिट स्कूल पसियापुरा शुमाली 40 02






सर्वाधिक छात्र संख्या और कम शिक्षक वाले शीर्ष पांच स्कूल
स्कूल छात्र शिक्षक
उच्च प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर 282 02
प्रावि. घेर कटेबाज खां 267 03
कंपोजिट विद्याालय मड़ैयान शादी 156 02
कंपोजिट विद्यालय अजयपुर 184 03
कंपोजिट विद्यालय कमरलका 202 04

----
शिक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर से होती है और शासन से ही इनका स्कूलों में तबादला किया जाता है। अब व्यवस्था पहले से ही ऐसी है। इसको बदलने में समय लगेगा।
--सुनील कुमार सक्सेना, खंड शिक्षा अधिकारी, नगर क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed