फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two SPs recorded statements in favor of Abdullah Azam

Rampur News: अब्दुल्ला आजम के पक्ष में दो सपाइयों ने दर्ज कराए बयान

Thu, 08 Feb 2024 03:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Two SPs recorded statements in favor of Abdullah Azam
रामपुर। पूर्व विधायक अब्दु्ल्ला आजम खां के दो पासपोर्ट मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। उनके अधिवक्ता की ओर से इस मामले में दो सपाइयों को गवाह के तौर पर पेश किया गया। उनकी गवाही पूरी हो गई है। कोर्ट ने अगली गवाही के लिए नौ फरवरी की तारीख तय कर दी। सुनवाई के दौरान हरदोई जेल से पूर्व विधायक वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो पासपोर्ट रखने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। फिलहाल यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अभियोजन की ओर से गवाही पूरी हो चुकी है और अब अब्दुल्ला आजम की ओर से साक्ष्य पेश करने के लिए 29 गवाहों
विज्ञापन

की सूची सौंपी गई है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान दो गवाहों सपा नेता हरज्ञान सिंह व आसिम खां ने कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए। उनकी गवाही पूरी हो गई है। एपीओ नीरज कुमार ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई नौ फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरदोई जेल से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed