फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons died in road accident

दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
two persons died in road accident
दढ़ियाल (रामपुर)। बुधवार की रात टांडा - बाजपुर मार्ग पर बाइकों की आमने - सामने से हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक युवक क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन का निवासी है जो कि अपने साथी के साथ हरियाणा से घर लौट रहा था जबकि दूसरा मसवासी क्षेत्र के ग्राम रहमतगंज का रहने वाला है। दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल का काशीपुर के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रामपुर धम्मन निवासी जुबैर (20 वर्ष ) हरियाणा में रहकर पीओपी का काम करता है। बुधवार को वह गांव निवासी अपने साथी दानिश के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रात करीब 12 बजे टांडा - बाजपुर मार्ग पर त्रिवेणी चीनी मिल और सरकथल के बीच उसकी बाइक की मसवासी क्षेत्र के ग्राम रहमतगंज निवासी नरेंद्र सिंह (23 वर्ष ) की बाइक से सामने से भिड़ंत हो गई। नरेंद्र टांडा क्षेत्र के ग्राम चक गजरौला स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा था। हादसे में दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर दढ़ियाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को एंबुलेंस मंगाकर टांडा सीएचसी भिजवाया जिसमें जुबैर ने टांडा सीएचसी पहुंचने से पूर्व ही दम तोड़ दिया। इस दौरान तीनों युवकों के परिजन भी टांडा सीएचसी पहुंच गए। गंभीर रूप से घायल दानिश और नरेंद्र को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए काशीपुर ले गए। इस बीच घायल नरेंद्र की भी काशीपुर में इलाज से पूर्व ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा जुबैर और नरेंद्र के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घायल दानिश का काशीपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed