फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons arrested

युवती से धर्म छुपाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested
स्वार (रामपुर)। सोशल मीडिया के जरिए एक युवती को युवक ने धर्म छिपाकर शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसे अपने घर पर बुलाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने युवक सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके भाई की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है, जबकि पीड़िता को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन

कुशीनगर की रहने वाली युवती ने पुलिस को तहरीर दी थी कि तहसील क्षेत्र के गांव नबाबनगर निवासी युवक ने राहुल कुमार नाम बताकर फेसबुक और उससे मित्रता की थी और दोनों ने एक दूसरे को मोबाइल नंबर भी दिए थे। इस पर दोनों के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान युवक ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे युवती ने स्वीकार कर लिया था। युवक के कहने पर ही वह कुशीनगर से रामपुर आ गई थी, इस पर युवक उसे अपने घर नबाबनगर ले गया और कमरे में बंद कर दिया। तब उसे जानकारी हुई कि युवक का नाम राहुल नहीं मोहम्मद अयान है, जिस पर उसने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि युवक ने उससे मारपीट की ओर बंधक बनाकर लगातार छह माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दो अज्ञात साथियों ने भी उससे दुष्कर्म किया। युवती ने ट्विटर के माध्यम से उच्चाधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने युवक और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर नामजद मुख्य आरोपी तहसील क्षेत्र के गांव नबाबनगर निवासी राहुल उर्फ मोहम्मद अयान को पकड़ लिया और बाद में पूछताछ करने पर उसके भाई रियाज को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय में पेश किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि नामजद मुख्य आरोपी राहुल कुमार उर्फ मोहम्मद अयान सहित उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शीघ्र ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed