फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons arrested in attack on revenu workers

लेखपाल पर हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested in attack on revenu workers
मिलक (रामपुर)। मिलक पुलिस ने फरार चल रहे लेखपाल पर हमला करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना सोमवार की रात को नगर स्थित पटवाई रेलवे क्रॉसिंग पर हुई थी। बरा गजेजा निवासी विकास पांडे शाहबाद तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। सोमवार की रात वह कार से अपने मित्र शिव हरी पांडे और विकास पांडे के साथ नगर आ रहे थे। रात के साढ़े आठ बजे पटवाई रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर अपनी कार का इंजन बंद करके खड़े हुए थे। इसी दौरान उनकी कार के समीप एक कार आकर रुकी। लेखपाल ने जैसे ही अपनी कार का दरवाजा खोला, दूसरी कार से दरवाजा टकरा गया। दूसरी कार में सवार शाहबाद की एसडीएम कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार और उनके पुत्र विशाल गौरव ने उनके साथ गाली गलौज करना शुरु कर दी। विरोध करने पर दोनों पिता-पुत्रों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। दोनों ने उन पर पेंचकश से जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उनके दोनों साथियों को भी घायल कर दिया। तीनों को घायल करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में लेखपाल विकास पांडे कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट और जानलेवा हमले के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घायल लेखपाल और उसके साथियों को सरकारी अस्पताल भिजवाया था। वहां से गंभीर अवस्था में लेखपाल और उसके मित्र शिव हरी पांडेय को रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पिता-पुत्र को नगर के तीन बत्ती चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed