{"_id":"68bb3c11fe1ddb8e6009d62b","slug":"two-parties-involved-in-a-dispute-reached-the-post-and-a-jam-occurred-rampur-news-c-282-1-rmp1019-152894-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: विवाद में उलझे दो पक्ष चौकी पर पहुंचे, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: विवाद में उलझे दो पक्ष चौकी पर पहुंचे, लगा जाम
विज्ञापन
मसवासी। एक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्ष शिकायत लेकर शनिवार को चौकी पहुंचे। यहां दोनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण चौकी के बाहर तक भीड़ जमा हो गई। इससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों को कोतवाली भेजा। यहां दोनों ने एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।
पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो मारपीट तक पहुंच गया। बाद में दोनों पक्ष सीधे चौकी पहुंचे, लेकिन यहां भी उन्होंने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ओर से भीड़ इकट्ठा हो गई और चौकी का पूरा परिसर,आसपास का मुख्य मार्ग जाम हो गया। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिसकर्मी उस समय नगर में निकल रहे ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात थे। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली भेज दिया गया। काफी मशक्कत के बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया और आवागमन बहाल कराया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में अपनी-अपनी तहरीर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद