फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two nimation paper sold for loksabha by election

लोकसभा उपचुनाव : पांचवे दिन भी कोई नामांकन नहीं, बिके दो नामांकन पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
two nimation paper sold for loksabha  by election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रही। इस दौरान दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे, लेकिन किसी ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि, अभी भाजपा और सपा की ओर से न तो प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया और न ही नामांकन पत्र लिया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

लोकसभा उपचुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कलक्ट्रेट और कलक्ट्रेट की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पांचवें दिन यानी शुक्रवार को दो नामांकन पत्रों बिक्री हुई। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संदीप कुमार अग्रवाल और जमुना प्रसाद ने नामांकन पत्र खरीदा। वहीं, अब नामांकन के दो ही दिन शेष हैं। ऐसे में भाजपा और सपा की तरफ से अपने-अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान नहीं किया गया है और न ही दोनों दलों की ओर से नामांकनपत्र लिए जा सके हैं। ऐसे में सियासी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बैचेनी बढ़ती जा रही है। हालांकि, संभव है कि शनिवार तक प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed