{"_id":"68b75b925aa988293700a636","slug":"two-new-bridges-will-be-built-a-proposal-of-rs-569-crore-sent-rampur-news-c-15-1-mbd1058-721786-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो नए पुल बनेंगे, 5.69 करोड़ का प्रस्ताव भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो नए पुल बनेंगे, 5.69 करोड़ का प्रस्ताव भेजा
विज्ञापन
धनेली पूर्वी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल, यहीं बनेगा दूसरा पुल। संवाद
रामपुर। लोक निर्माण विभाग जिले की दो जर्जर पुलों की जगह नए पुल बनाएगा। इसके लिए लोनिवि ने शासन को 5.69 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव को जल्द ही अनुमति मिल सकती है। दोनों पुलों से अभी यातायात बंद है।
रामपुर बड़ा खास, सिमरा, हरदुआ, हरदासपुर, सिर्रा भैसोड़ी को जोड़ने वाला पुल जीर्ण-क्षीर्ण हो चुका है। लोनिवि ने इस पुल को भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। लोनिवि ने धनेली पूर्वी मार्ग पर 42 मीटर स्पान और 7.5 मीटर चौड़ाई का नया पुल बनाने के लिए 3.16 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है।
उधर, अजीतपुर, पंजाबनगर, जौलपुर को जोड़ने वाले पटवाई मार्ग किलोमीटर 15 पर बना पुल भी पूरी तरह जर्जर हो गया। इसे लोनिवि ने बंद कर दिया है। अभी यहां से मात्र दोपहिया वाहन ही गुजर रहे हैं। इस पुल के लिए भी लोनिवि ने 2.53 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इस पर 30 मीटर लंबाई और 7.5 मीटर चौड़ाई का पुल बनाया जाएगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता गौरव सिंह ने बताया कि दोनों पुल अपनी आयु पूरी कर चुके हैं। इन पुलों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही इस प्रस्ताव के लिए बजट मिल जाएगा। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।