फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two missing among six students who ran away from Gurukul hostel

Rampur News: गुरुकुल के हॉस्टल से भागे छह छात्रों में से दो लापता

Tue, 10 Sep 2024 05:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Two missing among six students who ran away from Gurukul hostel
मिलक (रामपुर)। रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाईस्कूल वेद मंदिर के हॉस्टल से एक सप्ताह के भीतर छह छात्र लापता हो गए। हालांकि गायब हुए छह छात्रों में से एक छात्र दिल्ली में मिला, जबकि तीन छात्र खुद ही वापिस लौट आए, जबकि दो छात्रों का अभी भी पता नहीं चला है। जिस पर छात्रों के अभिभावकों ने गुरुकुल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस लापता हुए दो छात्रों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाई स्कूल वेद मंदिर के हाॅस्टल में रहकर पढ़ने वाले थाना शहजादनगर के मिर्जापुर निवासी 14 वर्षीय रवि, उत्तराखंड स्थित रुद्रपुर कस्बे की गांधी कालोनी निवासी 15 वर्षीय गौरव और थाना केमरी के मुझायना निवासी 15 वर्षीय आशीष, एक सितंबर को गुरुकुल के हाॅस्टल से दीवार कूदकर भाग गए थे। छात्रों को हाॅस्टल से गायब देख गुरुकुल प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। जिसकी जानकारी छात्रों के परिजनों को दी गई। छात्रों को ढूंढने के लिए गुरुकुल प्रशासन और उनके माता-पिता खोजबीन में लग गए। मंगलवार को गायब छात्र रवि ने अपने परिजनों को फोन करके बताया कि वह दिल्ली में है। उसके सकुशल होने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। वह दिल्ली पहुंचे और छात्र को घर लेकर आए। घर पहुंचने पर छात्र ने बताया कि वह उसके सहपाठी गौरव और आशीष दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए गुरुकुल के हाॅस्टल से फरार हुए थे। दिल्ली पहुंचने पर वह उन दोनों छात्रों से अलग हो गया। इसके बाद उसने तीन सितंबर को परिजनों के लिए फोन करके अपने दिल्ली में होने के बारे में बताया। एक छात्र के सकुशल वापस लौट आया। गुरुकुल प्रशासन अन्य गायब दो छात्रों की खोजबीन कर ही रहा था कि रविवार की रात बरेली के थाना सीबीगंज स्थित बोहित निवासी धर्मपाल का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कक्षा 7 का छात्र, किरा निवासी राजीव कुमार का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कक्षा 7 और थाना कैमरी के भंबरका निवासी सत्य प्रकाश का 10 वर्षीय पुत्र अंकित कक्षा 5 तीनों गुरुकुल के हास्टल से लापता हो गए। सात दिनों के अंतराल पर गुरुकुल के हास्टल से छह बच्चों के लापता हो जाने से गुरुकुल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गायब हुए बच्चों की खोजबीन करने के लिए गुरुकुल प्रशासन लग गया। इस मामले में मिलक कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने बताया कि रविवार को लापता हुए तीनों छात्रों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। लेकिन अभी भी दो छात्र लापता हैं।
विज्ञापन



परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं: प्रधानाचार्य

गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाई स्कूल वेद मंदिर प्रधानाचार्य आचार्य आदित्य ने बताया कि एक तारीख की रात को तीन बच्चे गुरुकुल के हास्टल से लापता हो गए थे। जिनमें एक बच्चे ने परिजनों को बताया कि वह दिल्ली में है। तीन तारीख को उसके परिजन दिल्ली से उसे घर लेकर आए। छात्र ने बताया कि वह और अन्य दो छात्र दिल्ली से हरिद्वार जाने के लिए निकले थे। लेकिन दिल्ली में वह अपने सहपाठियों से अलग हो गया। गायब हुए बच्चों की खोजबीन कर ही रहे थे कि रविवार की रात्रि हास्टल की दीवार फांदकर तीन अन्य छात्र कहीं चले गए। हम गायब हुए छात्रों की खोजबीन कर रहे हैं। गायब हुए छात्रों के परिजनों के द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन छात्र सकुशल मिले
कोतवाल मिलक धनंजय सिंह ने बताया रविवार को विद्यालय से गायब हुए तीनों छात्र सकुशल मिल गए हैं। जिनमें एक छात्र शिवम निवासी ग्राम किरा अपने दोनों साथी विशाल एवं अंकित को अपने साथ अपने गांव में ले गया था। तीनों छात्रों ने बताया कि वह रविवार की रात विद्यालय से गायब हुए थे। गायब हुए छात्र विशाल ने बताया कि उनके पास एक ऐसी चाबी है जो विद्यालय के मैन गेट पर लगे ताले को खोल लेती है और वह अपनी चाबी से ताला खोलकर रविवार की रात 12 बजे विद्यालय से चले गए। पुलिस ने तीनों छात्रों के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।



गुरुकुल प्रशासन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

बरेली के थाना सीबीगंज स्थित बोहित निवासी धर्मपाल ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 12 वर्षीय पुत्र विशाल रठौंडा स्थित गुरुकुल दयानंद सेवा आश्रम जूनियर हाई स्कूल वेद मंदिर में कक्षा 7 का छात्र है। स्कूल में किरा निवासी राजीव कुमार का 12 वर्षीय पुत्र शिवम कक्षा 7 और थाना कैमरी के भंबरका निवासी सत्य प्रकाश का 10 वर्षीय पुत्र अंकित कक्षा 5 में पढ़ते हैं। रविवार की रात्रि किसी समय उसका पुत्र, अंकित और शिवम स्कूल से गायब हो गए। तीनों गुरुकुल के हास्टल में रहते थे और वहीं पर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। गुरुकुल के प्रधानाचार्य ने सोमवार को उन्हें फोन करके बताया कि आपका पुत्र विद्यालय से गायब हो गया है। इसके बाद वह विद्यालय पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि उनका पुत्र और दो अन्य छात्र गायब हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बच्चे विद्यालय प्रशासन के अपेक्षा पूर्ण आचरण तथा विद्यालय के प्रशासन की लापरवाही की वजह से गायब हुए हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर विद्यालय समिति के नाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया। हालांकि पुलिस ने तीनों छात्रों को बरामद करने की बात कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed