फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two miscreants injured in encounter, one soldier also shot

मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक सिपाही को भी लगी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants injured in encounter, one soldier also shot
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात को जंगल में गोकशी का प्रयास कर रहे चार तस्करों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस को आता देखकर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एसओजी का सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने भी फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो तस्कर भी घायल हो गए। उनके पैरों में गोली लगी थी। दो तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से बाइक, तमंचे, कारतूस और दो बैल बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में दोनों तस्करों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी के आदेश पर मंगलवार रात को अजीमनगर पुलिस गश्त कर रही थी इस दौरान सूचना मिली कि ढौंकपुरा टांडा गांव के जंगल में कुछ लोग पशुओं को काटने का प्रयास कर रहे है। सूचना के बाद एसओजी इंचार्ज और अजीमनगर एसओ पुलिस साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के आने की तस्करों को आहट हो गई। तस्करों ने पुलिस को पास आता हुआ देख निशाना लगाकर फायरिंग करना शुरू कर दी। इस फायरिंग में एसओजी में तैनात सिपाही अजीम घायल हो गया। सिपाही को घायल देखकर पुलिस एक्टिव हो गई। तस्करों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और तस्करों के बीच कई राउंड गोली चलीं। पुलिस की गोली दो तस्करों के पैर में लग गई। जिसके बाद दोनों तस्कर जमीन पर गिर गए। इस दौरान दो तस्कर मौके से फरार हो गए। घायल दोनों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों का नाम बशीर उर्फ भूरा और भूरा उर्फ टमाटर है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने रात में ही घटनास्थल का जायजा लिया। उसके बाद सिपाही सहित तीनों लोग अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से दोनों तस्करों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। एसपी के मुताबिक पकड़े गए दोनों तस्करों को बशीर पर सात और भूरा पर दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

गोवंशीय पशुओं का कटान किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर घायल हुए हैं और दो मौके से फरार हो गए। घायल तस्करों को गिरफ्तार करते हुए इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है।
विज्ञापन

शगुन गौतम, एसपी
पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई फायरिंग
रामपुर। मंगलवार रात को ढोकपुर टांडा में पशुुुओं को काटने की सूचना मिलने के बाद एसओजी इंचार्ज और अजीमनगर एसओ अपनी टीम के साथ जंगल पहुंच गए थे। तस्करों ने पुलिस को देखकर फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक सिपाही घायल हो गया था। इसके बाद तस्करों और पुलिस ने कई राउंड फायरिंग हुई थी। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया था। ढोकपुरी टांडा के लोग दशहत में आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed