फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two members of a gang that duped people under the pretext of providing online jobs arrested.

Rampur News: ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2026 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Two members of a gang that duped people under the pretext of providing online jobs arrested.
मिलक (रामपुर)। थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह खुटिया गांव के पास से बरेली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन, नौ एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, सिम कार्ड और डायरी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने खुटिया गांव के निकट दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान जिला बरेली के थाना शीशगढ़ के ग्राम गुलड़िया निवासी विकास गंगवार तथा थाना शीशगढ़ के ग्राम बीसलपुर निवासी राजीव के रूप में बताई।
विज्ञापन

एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी वेबसाइटों के जरिए बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देते थे। सबसे पहले अभ्यर्थियों से उनका बायोडाटा मंगवाया जाता था। इसके बाद फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से फर्जी इंटरव्यू लिया जाता था। नौकरी पक्की होने का भरोसा देकर दस्तावेज सत्यापन, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर बैंक खातों में रकम जमा करा ली जाती थी। पैसा मिलने के बाद आरोपी संपर्क तोड़ देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने विकास गंगवार के कब्जे से दो मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, एक बैंक पासबुक और एक चेकबुक बरामद की है। वहीं, राजीव के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, पांच एटीएम कार्ड, एक वीआई कंपनी का सिम कार्ड और एक डायरी बरामद हुई है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल पर पहले से कई शिकायतें दर्ज हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। साथ ही उनके बैंक खातों, लेनदेन और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

000
कॅरिअर प्लेसमेंट वेबसाइट के जरिए करते थे ठगी
रामपुर। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी कॅरिअर प्लेसमेंट वेबसाइट के जरिए ठगी करते थे। इस वेबसाइट पर भर्ती के विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन लिए जाते थे। इसके बाद अभ्यर्थियों का फर्जी साक्षात्कार लिया जाता था और प्रमाणपत्रों के सत्यापन के नाम पर उनके खातों में रुपये जमा कराए जाते थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय साइबर अपराध समन्वय पोर्टल पर भी शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed