फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two lakh rural and youth became digitally literate

दो लाख ग्रामीण एवं युवा हुए डिजिटल साक्षर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rural and youth became digitally literate
रामपुर। जिले के दो लाख युवा एवं ग्रामीण डिजिटल तरीके से साक्षर हो गए हैं, जबकि 26873 युवाओं व ग्रामीणों का प्रशिक्षण चल रहा है। ग्राम पंचायतों के अनुसार सीएचसी के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन परीक्षा होती है। यह परीक्षा पास करने वाले युवाओं व ग्रामीणों को प्रमाण पत्र दे दिया जाता है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत की गई। ताकि, लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाया जा सके। इस अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों जैसे टेबलेट, स्मार्टफोन आदि की ट्रेनिंग, ईमेल भेजना व रिसीव करना, इंटरनेट चलाना, इंटरनेट से सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना, इंटरनेट पर जानकारी ढूंढना व ऑनलाइन भुगतान करना आदि का प्रशिक्षण देना है। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में लागू किया गया है। इसका लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन परिवारों को प्रदान किया जाएगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य डिजिटल तरीके से साक्षर न हो तथा उस परिवार में किसी को भी कंप्यूटर की जानकारी न हो। इस योजना के अंतर्गत एक परिवार के एक सदस्य को कंप्यूटर संबंधी ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन

रामपुर की बात की जाए तो जिले में अभियान के अंतर्गत अब तक 1,98,893 ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिसमें से 1,54,550 ग्रामीण एवं युवा ऐसे हैं, जिनका प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी जारी किया जा चुका है। जबकि, 26873 ग्रामीणों व युवाओं का प्रशिक्षण जारी है। सीएससी के जिला प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का प्रशिक्षण, परीक्षा आदि का डाटा प्रतिदिन अपडेट होता रहता है। उन्होंने बताया कि डिजिटल साक्षरता अभियान का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे लोगों को प्रशिक्षित किया जाए, जो अनपढ़ या फिर कम पढ़े लिखे होते हैं। इस योजना के जरिये ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों में डिजिटल जागरूकता और शिक्षा को बढ़ावा देना है। इस ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत ग्रामीण परिवारों के एक सदस्य को आत्मनिर्भर बनाना और सशक्त बनाना। इसमें सब कुछ ऑनलाइन होता है। फिर चाहें आवेदन हो या फिर प्रशिक्षण और परीक्षा। बाद में प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन ही जारी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार - पंजीकृत - प्रशिक्षित - जारी प्रमाण पत्र
बिलासपुर - 30931 - 28682 - 22716
मिलक - 47811 - 39396 - 32679
चमरौआ - 42013 - 37415 - 30387
शाहबाद - 41180 - 36558 - 26545
स्वार - 33668 - 29773 - 21713
टांडा - 30163 - 27069 - 20510
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed