फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two groups clashed over seating in a circus.

Rampur News: सर्कस में कुर्सियों पर बैठने को लेकर दो पक्ष भिड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two groups clashed over seating in a circus.
टांडा/दढ़ियाल। शुक्रवार की रात नगर में चल रहे अटल महोत्सव मेले में उस समय हंगामा मच गया, जब सर्कस में शो के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस बीच कुछ युवकों ने बीच-बचाव कराया और फिर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे मेला महोत्सव के सर्कस में कुर्सियों पर बैठने को लेकर, टांडा के मोहल्ला आजादनगर के लोग और दढ़ियाल क्षेत्र के ग्राम महुआ खेड़ा के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट शुरू होते ही सर्कस के कलाकारों को शो रोकना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मामले को शांत किया, लेकिन कुछ ही देर के बाद मामला फिर बढ़ गया और मेला महोत्सव पुलिस कैम्प पर साथ की महिलाओं ने हंगामा कर दिया और पुलिस इस बीच पुलिस ने एक पक्ष के लोगों को खदेड़ दिया। फिर मेले के कुछ जिम्मेदार लोगों ने मामले को रफा-दफा कर दिया। सीओ टांडा कीर्ति निधि आनन्द का कहना कि तहरीर आने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर में आयोजित अटल महोत्सव मेला की प्रशासन से 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक अनुमति है। रोजाना शाम चार बजे से रात दस बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें विभिन्न स्टॉल, झूले और सर्कस शो प्रमुख आकर्षण बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed