{"_id":"6a0239cb70ecf981f10f5ab5","slug":"two-fake-hospitals-reported-after-newborns-death-rampur-news-c-282-1-rmp1020-170772-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नवजात की मौत के बाद दो फर्जी अस्पतालों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नवजात की मौत के बाद दो फर्जी अस्पतालों पर रिपोर्ट दर्ज
Tue, 12 May 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 12 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। नवजात बच्चे की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने मेट्रो और ज्योति अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में दोनों अस्पताल बिना पंजीकरण संचालित पाए गए थे।
ठिरिया सालेपुर गांव निवासी मनोज के आठ दिन के बच्चे की शुक्रवार को मिलक सड़क स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए पहुंचकर मेट्रो और ज्योति अस्पताल को सील कर दिया था। नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने बताया कि अस्पताल पंजीकृत नहीं थे, जिसके बाद मेट्रो अस्पताल के संचालक स्वराज, अतीक, डॉ. शकील और ज्योति क्लीनिक के संचालक भानू प्रताप के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद