{"_id":"61005f818ebc3e583a1fd014","slug":"two-factions-clashed-during-ration-distribution-rampur-news-mbd397238994","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण के दौरान दो गुट भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण के दौरान दो गुट भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर राशन वितरण को लेकर की गई शिकायत की जांच को आए अफसरों के सामने दो गुटों में मारपीट हो गई। मामला बिगड़ा तो दोनों गुटों के समर्थक मौके पर आ गए और एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। इस दौरान महिलाओं और बच्चों ने अपनी घर की छतों से एक-दूसरे पर पथराव किया।
मामला बिगड़ता देख जांच टीम मौके से निकल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट में घायल 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के आंगा गांव का है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार दोपहर पूर्ति विभाग की टीम के साथ डीलर की जांच के लिए गांव पहुंचे। इस दौरान गांव में राशन वितरण भी हो रहा था। कुछ ग्रामीणों ने डीलर पर कम राशन देने का आरोप लगाया। शिकायत के दौरान गांव निवासी मेवाराम का एक अन्य व्यक्ति से विवाद हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों के समर्थक मौके पर आ गए और एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इस दौरान महिलाओं ने भी छतों से एक दूसरे पर खूब पत्थर फेंके।
विज्ञापन
मारपीट और पत्थरबाजी में दोनों गुट से मेवाराम, हरकेश समेत चार लोग घायल हो गए। मामला बिगड़ता देख जांच टीम किसी तरह मौके से भागने में कामयाब रही। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से मिली तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया मारपीट व पथराव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अनिल की तहरीर पर मेवाराम, रूपचंद, मदन और जसवंत जबकि दूसरे पक्ष की ओर से जसवंत की तहरीर पर अनिल, धर्मवीर, पिंटू और शोभित के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।