फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two employees caught stealing from stone crusher

Rampur News: स्टोन क्रशर से चोरी करते दो कर्मचारी पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
Two employees caught stealing from stone crusher
मसवासी। क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर से लोहे का सामान चोरी करते हुए दो कर्मचारियों को क्रशर के स्टाफ ने पकड़ लिया। बाद में दोनों युवकों को चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया है।
विज्ञापन


सोमवार शाम चौकी क्षेत्र के पट्टीकलां स्थित श्री गुरु हर किशन स्टोन क्रशर पर तैनात उत्तराखंड के काशीपुर निवासी राजीव व जसपुर निवासी ओमप्रकाश क्रशर से लोहे का सामान चोरी कर ले जाने लगे। कर्मचारियों को क्रशर से चोरी कर समान ले जाते हुए क्रशर पर मौजूद अन्य स्टाफ ने देख लिया।
विज्ञापन

उन्होंने यहां तैनात मैनेजर को घटना से अवगत कराया। मैनेजर ने क्रशर पर कार्यरत सहयोगियों की मदद से चोरी कर लोहे का सामान ले जा रहे दोनों कर्मचारियों को पकड़ लिया। इसके बाद मसवासी चौकी को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी के लोहे समेत अपने कब्जे में लिया और स्वार कोतवाली ले गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का न्यायालय में चालान कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed