{"_id":"68926534860221f633067869","slug":"two-electric-poles-fell-on-a-car-due-to-a-collision-with-a-dumper-electricity-supply-remained-disrupted-for-18-hours-rampur-news-c-282-1-smbd1029-150897-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डंपर की टक्कर से कार पर गिरे बिजली के दो खंभे, 18 घंटे ठप रहे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डंपर की टक्कर से कार पर गिरे बिजली के दो खंभे, 18 घंटे ठप रहे बिजली
Wed, 06 Aug 2025 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। नरपतनगर में मुख्य चौराहे पर सोमवार की रात करीब दस बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बिजली के दो खंभे सड़क किनारे खड़ी कार पर गिर गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि हादसे के समय बिजली आपूर्ति चालू थी।
सोमवार की रात करीब 10 बजे खनन से लदे डंपर नरपतनगर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली के दो खंभे टूटकर गिर गए। दुर्घटना के दौरान बिजली आपूर्ति जारी थी, हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक रोहित निवासी स्वार घटना के समय परिचित से मिलने के लिए गया था।
हादसे के बाद नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात भर बिजली नहीं आई। मंगलवार की सुबह बिजली विभाग की टीम ने खंभे खड़े कर लाइन जोड़कर करीब 18 घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। लोगों ने पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि सड़क किनारे नाले खोदने के बाद मिट्टी के ढेर लगा दिए गए हैं, जिससे सड़क और तंग हो गई है। वहीं बिजली विभाग ने पुराने खंभे नहीं हटाए हैं। वन विभाग से एनओसी मिलने के बावजूद पेड़ भी नहीं हटाए गए हैं।