फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in fever

बुखार ने ले ली दो और की जान

Thu, 24 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में गुरुवार को बुखार ने एक बालक की जान ले ली। वह माहभर से बुखार की चपेट में था। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। तहसील क्षेत्र के  गांव खरदिया निवासी किसान किशोरी के 10 वर्षीय बालक आकाश को एक माह से बुखार ने अपनी चपेट में ले रखा था।
विज्ञापन



दो दिन पूर्व उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मुरादाबाद स्थित कासमोस चिकित्सालय ले गये थे, जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मौत की सूचना मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। बालक की मां का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव नरपतनगर निवासी छोटे के बेटे रऊफ मलिक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन



बुधवार की देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लाए, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर, क्षेत्र के हकीमगंज निवासी अली हसन की बेटी निशा पिछले चार दिनों से बुखार की चपेट में थी। परिजनों ने उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजन मंगलवार को उसे जिला अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर ले गए। बाद में उसकी हालत दोबारा बिगड़ गई और बुधवार रात उसकी मौत हो गई। मौत से परिजन सदमे में हैं। वहीं ग्रामीणों में बुखार को लेकर दहशत और बढ़ गई है। गांव में कई लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed