फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two contrators died in accident

सड़क हादसे में दो ठेकेदारों की मौत

Mon, 27 Aug 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 27 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
two contrators died in accident
सत्यवीर का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
 शाहबाद-आंवला मार्ग पर शनिवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक पर सवार राणा शुगर मिल के दो ठेकेदारों की मौत हो गई। दोनों ठेकेदारों के एक ही गांव के होने के कारण गांव में मातम फैल गया।  परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।        

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी सत्यवीर तथा भूपेंद्र करीमगंज की राणा शुगर मिल में ठेकेदारी का काम करते थे। शनिवार को सत्यवीर भूपेंद्र को अपनी ससुराल बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव धोरेला बुलाकर ले गया था। रात में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। शाहबाद- आंवला मार्ग पर रंपुरा और शाहबाद के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


किसी ने 108 एंबुलेंस को फोन कर सड़क दुर्घटना में दो लोगों के घायल हो जाने की सूचना दी। सड़क दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिलते ही एंबुलेंस तत्काल मौके पर जा पहुंची और दोनों घायलों को शाहबाद लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सत्यवीर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सत्यवीर की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में दोनों की मौत हो जाने की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची तो घरों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। दोनों मृतकों के परिजन तत्काल कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृत सत्यवीर अपने पीछे ग्यारह माह का बेटा छोड़ गया है। उसकी पत्नी आशा का रो रोकर बुरा हाल था। वह विलाप करते हुए कह रही थी कि मैं अपने लाल को कैसे पालूंगी। जबकि भूपेंद्र अपने पीछे छ: बेटियां सोनम, कामनी, रूबी, योगेश, प्रियांशु, सलोनी छोड़ गया है। उसकी पत्नी लज्जादेवी का भी रो रोकर बुरा हाल था। छ: बेटियों के साथ विलाप करते हुए वह कह रही थी कि हे नाथ अब में इन्हें कैसे पालूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed