फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two child died in accident

ट्रैक्टर से गिरकर दो बालिकाओं की मौत    

Sat, 16 Jun 2018 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 16 Jun 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
two child died in accident
आंचल (फाइल फोटो)
       
विज्ञापन

 खेत में मेंथा भरी ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर दो बालिकाएं ट्रैक्टर के पहिए कि नीचे आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बालिकाओं की मौत से उनके घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।              

घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुल्लाखेड़ा मझरा की है। गांव निवासी हेमराज सिंह शुक्रवार की दोपहर अपने खेत में ट्रैक्टर ट्राली से मैंथा भरने के लिए गया था। वह मैंथा भरने के बाद टंकी पर जाने की तैयारी कर रहा था। उसके ट्रैक्टर पर गांव निवासी हरिओम की कक्षा चार में पढ़ने वाली नौ वर्षीय पुत्री किरन व हरिओम के चचेरे भाई महेंद्र पाल की छह वर्षीय पुत्री आंचल तथा दो अन्य बच्चे बैठे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खेत में अचानक ट्रैक्टर झटके के साथ आगे बढ़ गया। जिससे ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठी किरन व आंचल ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं। हादसे में दोनों बच्चे ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहे श्रमिक दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बालिकाओं के शव देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मजदूरों की सूचना पर महेंद्र व हरिओम के परिजन तमाम ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दोनों बच्चों के शवों को अपने घर ले आए।


सूचना पर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मैंथा भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना से दोनों परिवारेां में मातम छाया हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed