{"_id":"66a3e3306c230b272408e04f","slug":"two-buildings-of-johar-university-came-under-enemy-property-rampur-news-c-282-1-rmp1006-126613-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शत्रु संपत्ति के दायरे में आए जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शत्रु संपत्ति के दायरे में आए जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन
Fri, 26 Jul 2024 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी के दो भवन शत्रु संपत्ति के दायरे में आ गए हैं। पैमाइश के दौरान दो भवनों के शत्रु संपत्ति के दायरे में आने के बाद प्रशासन की ओर से इन भवनों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। जो दो भवन शत्रु संपत्ति के दायरे में आए हैं, उनमें एक में खेल गतिविधियों के साथ ही जिम भी चलता है,जबकि दूसरे भवन पर ताला लगा हुआ है। इस बीच यूनिवर्सिटी में स्थित पचास फीसदी शत्रु संपत्ति को प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है।
सपा नेता आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर फिर से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे, जिसके बाद प्रशासन बृहस्पतिवार से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी। एसडीएम सदर मोनिका सिंह व नायब तहसीलदार गौरव बिश्नोई व शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार को भी जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। भारी पुलिस बल के साथ यूनिवर्सिटी पहुंची टीम ने जमीन की पैमाइश की और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी। दिन भर यहां पर सीमांकन का काम चला। सीमांकन के काम के दौरान जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित दो भवन भी शत्रु संपत्ति के दायरे में आ गए हैं,जिसके बाद प्रशासन की ओर से इन भवनों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने इन दोनों भवनों को एक सप्ताह के भीतर खाली करने की मोहलत दी है। अफसरों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में स्थित पचास फीसदी शत्रु संपत्ति को दूसरे दिन कब्जे में लिया जा चुका है। शेष अभी कार्य जारी है।
-जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति के दायरे में दो भवन भी आए हैं। यह दोनों भवन पूर्व में भी सील किए जा चुके थे। अब इन दोनों भवनों को खाली कराने के लिए नोटिस दिया गया है। यहां पर 13.08 हेक्टेयर जमीन है,जिसमें 45 गाटा है। इस जमीन को कब्जे में लेकर शत्रु संपत्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया जाएगा। - मोनिका सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
आज भी होगा सीमांकन का काम
नायब तहसीलदार गौरव विश्नोई ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी में जमीन को कब्जे में लेने का काम शनिवार को भी जारी रहेगा। यहां पर पिलर लगाने का काम लगातार चल रहा है।