{"_id":"6629adbb2639c8d4cb08fb56","slug":"two-arrested-including-a-woman-from-moradabad-who-cheated-one-crore-rupees-rampur-news-c-282-1-rmp1004-120534-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: मेरा पति लेखपाल है... नौकरी लगानी है तो पैसे देने होंगे, 15 महिलाओं से एक करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: मेरा पति लेखपाल है... नौकरी लगानी है तो पैसे देने होंगे, 15 महिलाओं से एक करोड़ की ठगी में दो गिरफ्तार
Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:41 AM IST
सार
रामपुर पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने करीब 15 महिलाओं से सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए। इस मामले में आरोपी महिला का पति फरार है।
विज्ञापन
रामपुर पुलिस की हिरासत में ठगी की आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर में 15 महिलाओं से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने खुद को और अपने पति को लेखपाल बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर की। महिला के एक साथी को भी पुलिस ने दबोचा है, जबकि उसका पति फरार है।
विज्ञापन
ठगी का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। मंगलवार को कुछ महिलाओं ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर एक महिला व उसके साथियों पर नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी का आरोप लगाया था। पीड़ित महिलाओं ने एसपी व सीओ से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस ने ठगी की शिकार हुईं कृष्णा विहार काॅलोनी निवासी अनुराधा चौहान और इंद्रप्रस्थ काॅलोनी निवासी विनय शर्मा की तहरीर पर दो मुकदमे दर्ज किए थे।
विज्ञापन
तहरीर में बताया गया कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के सूर्यनगर निवासी निहारिका ने खुद को और अपने पति को लेखपाल बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर 15 महिलाओं से करीब एक करोड़ रुपये ठग लिए। मामले में निहारिका, उसके पति विक्रम गुप्ता व शुभचिंतक उर्फ अंकित व तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस ने बुधवार को निहारिका व उसके साथी रामपुर की कांशीराम काॅलोनी निवासी शुभचिंतक उर्फ अंकित को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति अभी फरार है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। महिला के पति और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।