{"_id":"6ada740a7573fc63400aa661","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-rape-of-a-minortwo-accused-arrested-in-case-of-rape-of-a-minor-rampur-news-c-282-1-rmp1004-183158-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 23 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांधी समाधि से आश्रम पद्धति की ओर जाने वाले रास्ते से दोनों को पकड़ा। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि भरत उर्फ विजय (मोहल्ला कोलकाता, पुराना हाथीखाना) और अजय (ग्राम हजरतपुर) को गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन