फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   SP stands with Azam Khan; in 2027, the public will hold the BJP accountable for its atrocities: Akhilesh

Rampur News: सपा आजम खां के साथ, 2027 में भाजपा से जनता लेगी जुल्मों का हिसाबः अखिलेश

Fri, 23 Oct 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
SP stands with Azam Khan; in 2027, the public will hold the BJP accountable for its atrocities: Akhilesh
रामपुर। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि आजम खां थे, आजम खां हैं और आजम खां रहेंगे। सपा आजम खां के साथ है। भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष के चलते आजम खां पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर इन जुल्मों का हिसाब लेगी।
विज्ञापन


सपा मुखिया ने यह बातें बृहस्पतिवार को रामपुर जेल में पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से मुलाकात के बाद प्रेसवार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी आजम खां का सपना है। सपा इसे हर हाल में पूरा करेगी। जेल में लगभग एक घंटे की मुलाकात के बाद उन्होंने आजम खां के साथ प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवारों और गठबंधन के साथ सीट बंटवारे को लेकर मंथन की बात भी स्वीकार की। उन्होंने चुनाव आयोग के भाजपा से मिले होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन




मीडिया से रू-ब-रू होते समय अखिलेश ने अपनी बात भाजपा पर कटाक्ष से शुरू की। उन्होंने कहा कि भाजपा का इल्म और पढ़ाई से 36 का आंकड़ा है और वह शिक्षा के मामले में पूरी तरह शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास किसानों और मजदूरों के लिए कुछ नहीं है। सरकार फर्जी एनकाउंटर कर रही है और अल्पसंख्यकों, आदिवासियों के बच्चों को पढ़ाने वाले 26 हजार स्कूलों को बंद कर चुकी है। वर्तमान सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को हथियार बनाकर राजनीति कर रही है लेकिन अब तो भ्रष्टाचारी अधिकारी भी भाजपा का साथ छोड़ने लगे हैं। राजनीतिक इतिहास में जितने फर्जी मुकदमे आजम खां पर लादे गए हैं, उतने किसी अन्य पर दर्ज नहीं किए गए।





आजम खां से मिलने में देरी के सवाल पर अखिलेश ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए कहा कि यह मेरा अपना परिवार है। मैं आजम खां के साथ परिवार से भी मिलने आया हूं। सरकार पर तंज कसने जैसी शैली में उन्होंने कहा कि पौराणिक कथाओं में रावण ने एक दिन वेश बदलकर सीता माता का अपहरण किया था लेकिन आज देश और प्रदेश में लंबे समय से लोग अपनी वेशभूषा बदलकर सत्ता चला रहे हैं।



महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है लेकिन भाजपा की नीयत साफ न होने के कारण इसे लागू नहीं करना चाहती। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का फार्मूला रहा है कि सभी पार्टियों को महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए। जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए उन्होंने दोहराया कि जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी। कहा, हर वर्ग को उसका हक मिलना चाहिए।




अंत में उन्होंने कहा कि सपा का एकमात्र लक्ष्य भाजपा को हराना है और पार्टी का हर कार्यकर्ता सामाजिक न्याय दिलाने के लिए संघर्ष में जुटा हुआ है। जनता आने वाले चुनाव में भाजपा का हमेशा के लिए अंत कर देगी। अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खां के आवास पर जाकर उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और परिवार के अन्य सदस्यों से भी मुलाकात की। वह यहां लगभग एक घंटे तक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed