फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two accused acquitted for car robbery and murder of driver due to lack of evidence

Rampur News: साक्ष्य के अभाव में कार लूट व चालक की हत्या के दो आरोपी बरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two accused acquitted for car robbery and murder of driver due to lack of evidence
रामपुर। कार चालक की हत्या कर कार लूटकर फरार होने के मामले में दो आरोपियों को कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में दोनों को बरी कर दिया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी चौकीदार सुशील ने 27 फरवरी 2016 को पुलिस को सूचना दी कि करनपुर बस अड्डे के पास खेत में एक लाश पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान संभल के रहरैट गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि मझरा इमरता गांव के अरुण कुमार और जसविंदर ने मुरादाबाद से एक किराये की कार बुक कराई थी, जिसे मनोज चला रहा था। तफ्तीश में यह भी सामने आया कि दोनों ने मिलकर कार लूट ली और विरोध करने पर मनोज की हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने बाद में कार भी बरामद कर ली थी और दोनों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सचिन अग्रवाल ने पैरवी करते हुए दोनों आरोपियों को झूठा फंसाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियोजन आरोपियों के खिलाफ कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर कोर्ट ने इमरता मझरा गांव निवासी अरुण व जसविंदर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

0000
गला दबाकर की गई थी हत्या
रामपुर। अधिवक्ता सचिन अग्रवाल के अनुसार मनोज की हत्या गला दबाकर की गई थी और शव को फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मारने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अभियोजन इसको लेकर साक्ष्य पेश नहीं कर सका।
0000
अभियोजन की ओर से पेश किए 13 गवाह
रामपुर। संभल के चालक की कार लूटकर हत्या के मामले में अभियोजन की ओर से 13 गवाह पेश किए गए, लेकिन इसके बाद भी अभियोजन केस साबित करने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed