{"_id":"684f21b028b01dd7f90a93b6","slug":"truck-ran-over-bike-paper-mill-worker-died-wife-and-daughter-injured-admitted-rampur-news-c-282-1-rmp1021-147656-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, पेपर मिलकर्मी \nकी मौत, पत्नी और बेटी घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक ने बाइक को रौंदा, पेपर मिलकर्मी की मौत, पत्नी और बेटी घायल, भर्ती
Mon, 16 Jun 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बेटी व पत्नी के साथ बाइक से दवा लेने जा रहे गांव नियामतनगर निवासी पेपर मिलकर्मी राजू ( 26) की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मिलकर्मी की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बेटी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह हादसा सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजुल्लानगर गांव के पास का है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के नियामतनगर गांव निवासी राजू मेरठ में रहकर एक पेपर मिल में काम करते थे। वह करीब 15 दिन पहले परिवार में गमी होने पर घर आए थे।
परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी दिव्यांशी की तबीयत खराब हो गई थी। शनिवार की देर शाम राजू पत्नी सीमा और बेटी के साथ दवाई लेने बाइक से रामपुर जा रहे थे। रास्ते में सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित फैजुल्लानगर के पास एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी व पत्नी घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को भर्ती कराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।