फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   truck pushed in car

खड़ी कार में ट्रक की टक्कर लगने पर हंगामा.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
truck pushed in car
मसवासी/स्वार (रामपुर)। काशीपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खड़ी बर्तन कारोबारी की कार में ट्रक की साइड लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसको लेकर चालक और कारोबारी के बीच तकरार के चलते हंगामा खड़ा हो गया। इसके चलते मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार की शाम की बताई जाती है। बताते हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने जमीर अहमद की बर्तनों की दुकान है। उसके सामने ही वह अपनी कार पार्क करता है। शनिवार की शाम एक ट्रक बिजारखाता की ओर से पट्टीकला दिशा की ओर जा रहा था कि बर्तन कारोबारी की कार उसकी चपेट में आ गई। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते बर्तन कारोबारी का ट्रक चालक से विवाद हो गया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। कारोबारी के समर्थन में लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने किसी तरह लोगों को समझाया, जिसके चलते स्थिति शांत हो सकी और आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed