{"_id":"662c49fe51b92bba0c0bb4e6","slug":"truck-filled-with-sand-collides-with-high-tension-line-driver-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1006-120621-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रेत से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकराया, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रेत से भरा ट्रक हाईटेंशन लाइन से टकराया, चालक की मौत
विज्ञापन
रामपुर। स्टोन क्रशर से रेत भरने जा रहा ट्रक सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से बचने के प्रयास में बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बिजली का तार ट्रक से छू गया और करंट की चपेट में आकर ट्रक चालक फिरोज खां (20) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की है। क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद के जंगल में स्थित राधे हरी स्टोन क्रशर पर ट्रक चालक रेत भरने जा रहा था। दढ़ियाल-काशीपुर मार्ग से स्टोन क्रशर को जाने वाले कच्चे रास्ते पर सामने से दूसरा ट्रक आने पर फिरोज ने अपना ट्रक किनारे किया तो हाईटेंशन लाइन के ढीले तारों से छू गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक के केबिन से बाहर निकलते समय ट्रक चालक करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
करंट से ट्रक के टायरों ने भी आग पकड़ ली। राहगीरों ने ट्रक के टायरों की आग देखकर शोर मचाया तो भीड़ लग गई। लोगों ने बिजलीघर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। उन्होंने मिट्टी डालकर ट्रक के टायरों की आग बुझाई। ट्रक चालक की पहचान मुरादाबाद जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हूपुरा हरदोडांडी निवासी फिरोज खां के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस के साथ परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
दढ़ियाल। क्षेत्र के ग्राम अकबराबाद के जंगल में हाइटेंशन लाइन के तार ट्रक से टकराने और हादसे में ट्रक चालक की मौत के बाद अकबराबाद के ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया और हाइटेंशन लाइन को ऊंची किए जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन करने वाले अकबराबाद निवासी नईम खां, सलीम खां, दानिश खां, अंकुर दिवाकर, शाहनवाज, अरमान अली, फुरकान आदि ने तारों के नीचे होने पर विरोध जताया। संवाद