फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Truck crushed watchman going to sister's house to tie rakhi, died

Rampur News: राखी बंधवाने बहन के घर जा रहे चौकीदार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Truck crushed watchman going to sister's house to tie rakhi, died
रामपुर। बाइक से ममेरी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे इमरता गांव निवासी चौकीदार हरपाल सिंह (52) को रेत से भरे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में चौकीदार की मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में हुआ।अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव इमरता निवासी हरपाल सिंह बृहस्पतिवार को बाइक से मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर में मामा के घर राखी बंधवाने के लिए जा रहा था। जब वह मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव डूंगरपुर-करनपुर मार्ग पर मेवाती मिलक के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे रेत से भरे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही चौकीदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन भी मौके पर पहुंचे। उधर, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल

बिलासपुर। नगर के मुख्य चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से मिलक थाना क्षेत्र के गांव क्योरार निवासी सुनील व उसका चचेरा भाई हरिओम घायल हो गए। गांव क्योरार निवासी सुनील पुत्र घनश्याम और उसका चचेरा भाई हरिओम पुत्र सोमपाल रुद्रपुर की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे वह ड्यूटी करके रुद्रपुर से बाइक से घर पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने आ रहे थे। जब दोनों नगर के मुख्य चौराहे पर पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घर चले गए। वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित चला गया। वहीं घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed