फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Troubled by debt, home guard commits suicide

Rampur News: कर्ज से परेशान होमगार्ड ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Troubled by debt, home guard commits suicide
रामपुर। अपना जीवन अच्छे से गुजारना... मैं जान दे रहा हूं। बेटे से फोन पर इतना कहकर कर्ज से परेशान होमगार्ड प्रेम सिंह (50) ने जहर खा लिया। बेटे की सूचना पर टांडा पुलिस ने करीब दो घंटे में होमगार्ड को तलाश कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पीतलनगरी निवासी प्रेम सिंह (50) टांडा में डायल-112 पर तैनात थे। मंगलवार को रोज की तरह वह मुरादाबाद से टांडा ड्यूटी पर गए थे। देर शाम सात बजे ड्यूटी पूरी करके साथियों से घर जाने की बात कहकर निकले थे। एक घंटे बाद करीब आठ बजे प्रेम सिंह ने बेटे आदित्य को फोन कर कहा कि बेटा अपना जीवन अच्छे से गुजारना। अब मैं जहर खाकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहा हूं। इतना कहकर उन्होंने फोन काट दिया।
विज्ञापन

इसके बाद होमगार्ड के बेटे ने टांडा पुलिस को फोन कर पिता के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत होमगार्ड की तलाश शुरू कर दी। लगभग दो घंटे बाद रात 10 बजे पुलिस को होमगार्ड की बाइक नगर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस के पास खड़ी मिली। तलाश करने पर पास में ही खेत में प्रेम सिंह पड़े थे। तब तक परिजन भी टांडा पहुंच गए थे। पुलिस ने परिजनों की मदद से होमगार्ड को सीएचसी पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रेम सिंह पर बैंक का कर्ज था, जिसके कारण वे काफी तनाव में थे। कोतवाली प्रभारी प्रिंस शर्मा ने बताया कि होमगार्ड के जहर खाने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन इसमें काफी समय लग गया और उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed