फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trock driver arrested

नंबर प्लेट बदलकर ट्रक बेचने ले जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
trock driver arrested
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने के लिए ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर बेचने ले जा रहे ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति फाइनेंस कंपनी से बचने के लिए ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर बेचने ले जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने तोपखाना गेट पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक गांधी समाधि की ओर से आता दिखाई दिया, जिस पर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। ट्रक के कागजात दिखाने के लिए कहा गया, जिस पर चालक टांडा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी रहीस ने इनकार कर दिया। इस बीच पुलिस ने ट्रक का नंबर पूछा तो चालक ने गलत नंबर बता दिया, जिसके बाद पुलिस ट्रक और चालक को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक फाइनेंस पर लिया था, जिसके रुपये जमा नहीं कर पा रहा था। इस पर उसने साथियों की मदद से ट्रक का इंजन और चेचिस नंबर बदल दिया था, जिसके बाद ट्रक चोरी दिखाकर इंश्योरेंस कंपनी के साथ धोखाधड़ी करने की योजना बनाई थी। साथ ही साथियों ने बताया था कि ट्रक के फर्जी कागजात हिमाचल प्रदेश से बनवा दिए जाएंगे, जिसके लिए पांच लाख का खर्च बताया गया था। पुलिस ने इससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने इस मामले में टांडा थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी रहीस, टांडा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी ताहिर और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि ट्रक चालक नूरपुर गांव निवासी रहीस को गिरफ्तार कर लिया, जिसको न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed