फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Triple talaq given due to birth of daughters and non-fulfillment of dowry demand

Rampur News: बेटियों के जन्म और दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Triple talaq given due to birth of daughters and non-fulfillment of dowry demand
रामपुर। शाहबाद नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी नगर के ही एक मोहल्ला निवासी वसीम से सात वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति द्वारा दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की जा रही थी। बाद में महिला ने तीन बेटियों को जन्म दिया।
विज्ञापन

बेटियों के जन्म पर भी पति ने महिला को प्रताड़ित किया। साथ ही दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करने लगा। विवाहिता का आरोप है कि इसी बीच उसके पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 31 मार्च को आरोपी ने मारपीट करते हुए महिला को तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
शाहबाद। नगर एक मोहल्ले निवासी युवती की शादी 10 जुलाई 2019 को मुरादाबाद जिले के थाना कटघर क्षेत्र के निवासी युवक के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है की शादी के बाद से ही पति समेत अन्य ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। दो माह के बाद ही आरोपी पति अपनी ससुराल से 30 हजार रुपये ले गया था। इसके बाद ससुराल वालों ने दो लाख रुपये और एक बाइक की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने तलाक देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। विवाहिता ने अपने एक देवर पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया। पुलिस ने एसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed