{"_id":"68af6d74354701957d0088a1","slug":"tried-to-have-an-illicit-relationship-with-a-woman-in-the-name-of-getting-a-loan-case-filed-rampur-news-c-282-1-pbt1003-152315-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लोन दिलाने के नाम पर महिला से अवैध संबंध बनाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लोन दिलाने के नाम पर महिला से अवैध संबंध बनाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक महिला को लोन दिलाने के नाम पर एक बैंक कर्मचारी ने महिला पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाला, साथ ही उसके मोबाइल अश्लील वीडियो व मैसेज भी भेजे। विरोध करने पर धमकाया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने शिकायत पत्र देकर बताया कि वह बंधन बैंक बाबा की दीप सिंह नगर शाखा में लोन की जानकारी लेने गई थी। वहां मौजूद कर्मचारी योगेश ने उसे लोन दिलाने का आश्वासन दिया। कागजी कार्रवाई पूरी कर अगले दिन पैसा लेने को कहा। इसी दौरान उसने महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया। महिला का आरोप है कि योगेश ने बाद में फोन करके अवैध संबंध बनाने के लिए कहा।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और मैसेज भेजकर दबाव बनाने की कोशिश की। महिला ने आरोपी को पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी तो उसने तुरंत सभी वीडियो और मैसेज डिलीट कर दिए। साथ ही धमकी दी कि अगर वह थाने गई तो उसे और उसके पति को जान से मार देगा। पीड़ित महिला की शिकायत पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मचारी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद