रामपुर: शहर में शान से फहराया तिरंगा, एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प, गांधी समाधि पर हुआ कार्यक्रम
रामपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत सभी जगहों पर झंडारोहण किया गया। स्कूल व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प भी दिलाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत शुरुआत मंगलवार सुबह गांधी समाधि से हुई।
यहां सांसद घनश्याम सिंह लोधी और शहर विधायक आकाश सक्सेना, राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने संयुक्त तौर पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। वक्ताओं ने कार्यक्रम से लोगों को आजादी इतिहास के बारे में जानकारी दी।
इसके अलावा जिले की एकता वाह अखंडता को कायम रखने का संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।