{"_id":"60f9be2a8ebc3ec405422c6d","slug":"tree-fell-down-on-bolero-five-persons-injured-rampur-news-mbd3966543145","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वार रोड पर बोलेरो के ऊपर पेड़ गिरा, पांच दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वार रोड पर बोलेरो के ऊपर पेड़ गिरा, पांच दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगर (रामपुर)। स्वार रोड पर गुरुवार की दोपहर बाद बबूल का पुराना पेड़ बोलेरो के ऊपर गिर गया। हादसे के बाद चालक समेत कार सवार पांच लोग उसके नीचे दब गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल चालक समेत दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद स्वार मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया। करीब दो घंटे के बाद सड़क को फिर से चालू कराया गया।
अजीमनगर निवासी मुनाजिर बोलेरो से रामपुर से स्वार की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी हसनैन भी बैठा हुआ था। बताया जाता है कि रास्ते में मुनाजिर ने तीन सवारियां भी बिठा ली थीं। हादसा अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर की पुलिया के पास का है। गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे बबूल का पुराना पेड़ स्वार रोड पर गिर गया। सड़क से गुजर रही बोलेरो पेड़ के नीचे दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। मुनाजिर और हसनैन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को भेजा जबकि मामूली चोटों वालों को पास में किसी चिकित्सक के पास भेज दिया गया। हादसे के बाद स्वार रोड पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट करा दिया। आसपास के गांव से लकड़ी काटने वाले लोगों को मौके पर बुलाया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस सड़क से पेड़ को हटवाने में कामयाब रही। उसके बाद एक एक साइड से रोड चालू कराया गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया चालक समेत दोनों घायलों को अस्पताल भेज दिया गया।