फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Travelling on highways has become expensive, toll tax has increased by up to Rs 10

Rampur News: हाईवे पर सफर हुआ महंगा, टोल टैक्स में 10 रुपये तक बढ़ोतरी

Wed, 02 Apr 2025 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 02 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Travelling on highways has become expensive, toll tax has increased by up to Rs 10
भोट। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही रामपुर काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर महंगा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मंगलवार से टोल टैक्स की दरों में पांच से 10 रुपये तक वाहन की श्रेणी वार बढ़ोतरी की है। नए रेट लागू होने के बाद अब नैनीताल का सफर और महंगा हो गया है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नये वित्तीय वर्ष में टोल टैक्स की दरों में वृद्धि करने की घोषणा कर दी। जिसे मंगलवार से लागू कर दिया गया है। इस कारण रामपुर-काठगोदाम हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरों में पांच से लेकर 10 रुपये तक का इजाफा किया गया है। नई दरों के अनुसार, कोयला टोल पर सिंगल यात्रा के लिए हल्के वाणिज्यिक वाहनों, मिनी बस के लिए टोल टैक्स 85 रुपये से बढ़ाकर 90 रुपये, बस और ट्रक के लिए 185 से बढ़ाकर 190 रुपये, तीन एक्सएल वाले कामर्शियल वाहन के लिए 200 से बढ़ाकर 205 रुपये, हैवी व्हीकल यानी चार से छह चक्का वाहनों के लिए 285 से 295 रुपये और सात चक्का और उससे अधिक क्षमता वाले वाहनों के लिए 350 से 360 रुपये की नई दर लागू कर दी गई हैं। वहीं, कार, जीप व हल्के मोटर वाहन को राहत देते हुए सिंगल यात्रा पर टोल टैक्स की बढ़ोतरी नहीं की गयी है, जबकि इन्हीं वाहनों में रिटर्न यात्रा पर पांच रुपये की बढ़ोतरी कर 80 रुपये से बढ़ाकर 85 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के आदेश पर टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू कर दी गयी हैं। अब बढ़े हुए रेट पर ही यहां से वाहन गुजर रहे हैं।
विकास मित्तल, प्रोजक्ट डायरेक्टर-एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article