फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Transport: No toilets, no water, license holders are getting upset

परिवहन : न शौचालय और न पानी की व्यवस्था, परेशान हो रहे लाइसेंसधारक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Transport: No toilets, no water, license holders are getting upset
रामपुर। शाहबाद सड़क से हटकर पनवड़िया में स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय में लाइसेंस बनवाने और अन्य कार्यों के लिए आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझना पड़ रहा है। यहां रोजाना 30-40 लोग पहुंचते हैं, लेकिन उनके लिए न तो उचित शौचालय व्यवस्था है और न ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था।
विज्ञापन



पुरुष और महिला शौचालयों की हालत बेहद दयनीय है। दरवाजों पर जाले लगे हैं, धूल-मिट्टी नजर आ रही है, टंकियों में पानी नहीं आ रहा। पेयजल के लिए महज एक हैंडपंप चल रहा है, जबकि परिसर के बाहर लगे दो हैंडपंपों में से एक खराब है और दूसरे में पीला पानी आ रहा है। अधिकारियों के लिए अलग शौचालय तो हैं, लेकिन आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।
विज्ञापन



क्या बोले लोग--



अभी हमने परिसर के बाहर मैदान में हैंडपंप चलाया था तो पीला पानी आ रहा था। जबकि दूसरा हैंडपंप नहीं चल रहा है और जो अंदर लगा है, उस पर लोगों का झुंड लगा रहता है।-अरशद
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां पर पुरुष शौचालय का हाल तो खराब है ही, महिला शौचालय उससे भी खराब बना हुआ है। किसी भी महिला के आने पर यहां सिर्फ परेशानी होगी। एक हैंडपंप के सहारे हर कोई पानी पी रहा है।-पप्पू



शौचालय काफी खराब है। अधिकारियों के शौचालय सही बने हुए है लेकिन बाहर से आने वाले लोगों को काफी समस्या हो जाती है। इसको सही कराना बेहद जरूरी है।-बॉबी
वर्जन--
यहां लोगों के लिए पुरुष महिला शौचालय बना हुआ है लेकिन इसमें कुछ दिक्कत है, जिसके लिए कह दिया गया है। इसको बेहतर करा दिया जाएगा।-राजेश श्रीवास्तव, एआरटीओ, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed