{"_id":"5882627d4f1c1b632aeff6f5","slug":"transfer-of-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालीस दिन में रुखसत हुए पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालीस दिन में रुखसत हुए पांडे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामपुर के नए एसपी केशव कुमार
विज्ञापन
केशव कुमार चौधरी रामपुर के नए पुलिस कप्तान होंगे। उनकी देखरेख में ही अब चुनाव कराया जाएगा। यहां तैनात राजेंद्र प्रसाद पांडे महज चालीस दिन में ही रुखसत हो गए।
वह एक कार्यक्रम में सूबे कद्दावर मंत्री आजम खां के पक्ष मेंभाषण देने के बाद चर्चा में तो आए ही थे साथ ही विपक्षियों के निशाने पर भी वे आ गए थे। नए कप्तान शनिवार की शाम तक रामपुर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव की घोषणा से महज एक पखवाड़ा पहले ही संजीव त्यागी के स्थान पर राजेंद्र प्रसाद पांडे को रामपुर भेजा गया,लेकिन ज्वाइन करने के चंद रोज बाद ही वह अचानक चर्चा में आ गए। उद्घाटन समारोह के दौरान पांडे ने आजम के समर्थन में जिस तरह भाषणबाजी की और फिर जिस तरह यह मामला उछला उसके बाद से ही पांडे निशाने पर आ गए थे।
विज्ञापन