फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   transfar of kendriya vidyalay principal

केवी के प्रधानाचार्य समेत सात पर तबादले की गाज

Sat, 19 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के बीच चल रहे विवाद को शांत करने के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने स्कूल का चेहरा ही बदल डाला है। संगठन ने यहां पर तैनात स्कूल के प्रधानाचार्य जयंती प्रसाद को तो हटाया ही, साथ ही छह शिक्षकों का भी तबादला कर डाला है।
विज्ञापन



दिल्ली में तैनात हुस्ना बानो को स्कूल का नया प्रधानाचार्य बनाया गया है। आदेश के मिलने के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। केंद्रीय विद्यालय में लंबे समय से शिक्षकों और प्रधानाचार्य के बीच विवाद चल रहा है। बच्चों और शिक्षकों ने कालेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य जयंती प्रसाद के खिलाफ धांधली और मनमानी का आरोप लगाया था। इसकी गूंज केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून मुख्यालय तक पहुंची थी। पिछले दिनों एक टीम भी यहां पहुंची थी। टीम के सामने भी छात्रों ने हंगामा किया था। यहां पर अराजकता का माहौल पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिक्षकों और प्रधानाचार्य के बीच दो दफा मारपीट तक हो गई थी। मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद स्कूल की काफी बदनामी होने लगी थी और पढ़ाई व्यवस्था चौपट होकर रह गई थी। मामले को अब केंद्रीय विद्यालय ने गंभीरता से लिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के देहरादून स्थित मुख्यालय ने रामपुर के केंद्रीय विद्यालय में भारी फेरबदल किया है।


स्कूल के प्रधानाचार्य जयंती प्रसाद को रामपुर से हटा दिया गया है। जयंती प्रसाद को मेरठ के बाबूगढ़ भेजा गया है। दिल्ली से हुस्ना बानो को प्रधानाचार्या के पद पर रामपुर भेजा गया है। यहां तैनात शिक्षक कंप्यूटर शिक्षक प्रेमचंद्र को जम्मू भेजा गया है। पिछले दिनों प्रधानाचार्य और प्रेमचंद्र के बीच ही मारपीट हो गई थी।



प्रतिमा सक्सेना को बरेली, सीमा श्रीवास्तव को मुरादनगर, जगदीश शरण को दादरी, एएम खान को पंजाब और तौकीर फात्मा को बुलंदशहर भेजा गया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मी बाबूलाल का भी तबादला किया गया है। इस संबंध में संगठन की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed