फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tranfarmer damage,electric supply disrupted

ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों घरों की विद्युतापूर्ति चौपट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
tranfarmer damage,electric supply  disrupted
रामपुर। फूलों वाली बगिया मोहल्ले में लगा ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों घरों की विद्युतापूर्ति सुबह से चौपट पड़ी है। विद्युतापूर्ति ठप होने से लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं। शाम तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

शहर के शाहबाद गेट बिजलीघर इलाके के मोहल्ला फूलों वाली बगिया में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार की सुबह खराब हो गया। पहले तो काफी देर लोग विद्युतापूर्ति चालू होने का इंतजार करते रहे। जब दूसरे मुहल्लों में विद्युतापूर्ति सुचारु होने का पता लगा तो लोगों ने बिजलीघर और अफसरों के फोन खटखटाने शुरु कर दिए। विद्युतापूर्ति न होने की शिकायत पर विद्युतकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास किया। लेकिन, दिनभर ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। सुबह को खराब हुआ ट्रांसफार्मर शाम तक न बदलने पर सैकड़ों घरों के लोग भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। एसडीओ द्वितीय विनय कुमार ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को ठीक किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने के बाद विद्युतापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed