{"_id":"6640f9880a730bcfa507c089","slug":"trains-started-getting-full-before-summer-holidays-rampur-news-c-282-1-rmp1004-121630-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गर्मियों की छुट्टियों से पहले ट्रेनें होने लगी फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गर्मियों की छुट्टियों से पहले ट्रेनें होने लगी फुल
Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले ट्रेनें फुल होनी शुरू हो गई हैं। जून में अपनी यात्राओं के लिए एक माह पहले से ही आरक्षण कराना पड़ रहा है। इसके बाद भी सीट के लिए वेटिंग मिल रही है। यानि ट्रेनों में सीटों के लिए आनेवाले दिनों में मारामारी मचेगी।
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने जा रही हैं। तमाम लोग अपनी छुट्टियों को पर्यटन स्थल या फिर तीर्थ स्थलों पर बिताने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है,लेकिन ट्रेनों में जाने के लिए लोगो को अब सीट तक नहीं मिल पा रही हैं। आरक्षण को लेकर सबसे ज्यादा मारामारी की स्थिति काठगोदाम, जम्मू, वाराणसी, देहरादून के साथ ही राजस्थान के जयपुर, अलवर, मेहंदीपुर बालाजी जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा नजर आ रहा है। ट्रेनों में आरक्षण को लेकर बड़ी मारामारी है। बाघ एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, सियालदाह एक्सप्रेस, गुवाहटी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में सीट मिलना लोगों को मुश्किल हो रहा है। ट्रेनों में आरक्षित टिकट पाने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन ट्रेनों में पचास से लेकर सौ तक की वेटिंग मिल रही है। ऐसे में यात्रियों को अभी से ही दिक्कत होनी शुरू हो गई है। ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बना हुआ है। सीट के लिए मारामारी होने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
आरक्षण खिड़की पर लंबी कतार,यात्री हो रहे परेशान
रामपुर। रामपुर के रेलवे स्टेशन पर आरक्षण के लिए महज एक खिड़की है। ऐसे में यहां पर लंबी कतार लग रही है,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। एक खिड़की के सहारे लोगों को आरक्षण कराने के लिए लंबी कतार लगानी पड़ रही है। हालांकि एक खिड़की यहां पर बंद रहती है। इसको लेकर रेलवे के अफसर कुछ भी कहने से कतराते हैं। यहां आरक्षित टिकट लेने को लेकर लोगों को हर रोज परेशान होना पड़ रहा है।