फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Training of polling personnel from tomorrow, preparations complete

Rampur News: मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण कल से, तैयारियां पूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Training of polling personnel from tomorrow, preparations complete
रामपुर। 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदान कर्मियों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण दस अप्रैल से शुरू होगा। तीन दिन चलने वाले प्रशिक्षण को लेकर प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशिक्षण दयावती मोदी अकादमी में आयोजित किया जाएगा।रामपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियां की जा रही हैं। मतदान को संपन्न कराने के लिए करीब नौ हजार कर्मचारी लगाए गए हैं। इन सभी को पहले चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब दूसरे चरण के प्रशिक्षण की बारी है। दूसरे चरण में प्रशिक्षण दस अप्रैल से शुरू होगा। प्रशिक्षण के लिए दयावती मोदी अकादमी स्कूल को तैयार कर लिया गया है। प्रतिदिन तीन शिफ्टों में होने वाले प्रशिक्षण को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। प्रशिक्षण दस, 12,13,14 और 15 अप्रैल को कराया जाएगा। प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों के साथ ही अन्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा माइक्रो आर्ब्जवर को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सभी कर्मियों का हाजिर होना जरूरी कर दिया गया है। इस प्रशिक्षण में करीब नौ हजार कर्मचारी प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण स्कूल के 18 कमरों में दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी जोगिंदर सिंह ने साफ किया है कि प्रशिक्षण में कोई भी कर्मचारी गैर हाजिर नहीं होना चाहिए। सभी कर्मियों को प्रशिक्षण में रहना होगा। गैर हाजिर रहने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


-----------------------
पहले चरण में गैर हाजिर कर्मियों को आखिरी मौका
रामपुर। पहले चरण में प्रशिक्षण से वंचित रह गए कर्मियों को भी दूसरे चरण में प्रशिक्षण का आखिरी मौका दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से सभी मतदान कर्मियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन




------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed