फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   train late fron havy fog

शहीद-सत्याग्रह एक्सप्रेस रद्द, कई ट्रेनें लेट

Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 09 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
train late fron havy fog
भले ही सर्दी का सितम और कोहरे की मार कम हो रही हो, लेकिन रेल यातायात पर इसका असर अब भी पड़ रहा है। ट्रेनों के लेट होने से लेकर रद्द होने तक का सिलसिला जारी है। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को शहीद एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस और फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहीं।
विज्ञापन



कई ट्रेनें आधा घंटे से चार घंटे तक के विलंब से पहुंचीं। रेल यातायात अब भी पटरी पर नहीं आ पा रहा है। इससे यात्रियों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। हालांकि खराब मौसम में लगभग सभी ट्रेनों के विलंब वाली परेशानी इन दिनों नहीं है, लेकिन कई ट्रेन अभी भी विलंब से पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन



लखनऊ-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन फरवरी तक बंद है तो रक्सौल-दिल्ली (सत्याग्रह एक्सप्रेस), फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस और शहीद एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों दिशाओं में रद्द रहीं। अमृतसर मेल करीब साढ़े चार घंटे, सियालदह एक्सप्रेस करीब दो घंटे, लखनऊ मेल करीब एक घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस और अवध-आसाम एक्सप्रेस करीब पौन-पौन घंटे और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब चालीस मिनट विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed