फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trafic will stopeed for five minuts for national song today

आज रामपुर में पांच मिनट के लिए थम जाएगा यातायात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
trafic will stopeed for five minuts for  national song today
रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगे की शान में पांच मिनट के लिए रामपुर की सड़कों पर वाहनों के पहिये थम जाएंगे। ध्वजारोहण के समय से दो मिनट पहले सभी लोग अपने घरों से बाहर निकल कर राष्ट्रगान करते अथवा घर पर लगे तिरंगे को सैल्यूट करते नजर आएंगे। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त को नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। लिहाजा तिरंगे के सम्मान में मंडल की सभी सड़कों पर 8:58 बजे से 9:03 बजे तक (पांच मिनट) के लिए सभी तरह का यातायात रुके रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों से यह संदेश आम जनता तक पहुंचाने के साथ इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने केे भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि 8:58 बजे सभी नागरिक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देने के लिए अपने घर से बाहर निकल आएं। ठीक नौ बजे अपने घर पर अथवा आसपास जहां कहीं भी तिरंगा लगा दिखाई दे, उसके सामने खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। जिन्हें राष्ट्रगान कंठस्थ न हो वह मोबाइल पर राष्ट्रगान लगा लें या फिर तिरंगे के सामने खड़े होकर सैल्यूट करें। उन्होंने कहा कि ऐसा कर हम सभी लोग स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को दिल से नमन कर सकेंगे। तिरंगे की आन-बान-शान को और बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed