फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traffic plan failed, Ram-Rahim setu jammed

फेल हुआ ट्रैफिक का प्लान, राम-रहीम सेतु पर लग गया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Traffic plan failed, Ram-Rahim setu jammed
फेल हुआ ट्रैफिक का प्लान, राम-रहीम सेतु पर लग गया जाम
विज्ञापन

रामपुर। धनतेरस के दिन भी लोगों को राम-रहीम सेतु पर जाम से जूझना पड़ा। शनिवार को शाम के वक्त सेतु पर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने में पुलिस काफी देर तक मेहनत करनी पड़ी। देर रात तक भी राम-रहीम सेतु पर वाहन रेंग-रेंगकर गुजर रहे थे। सेतु पर शुक्रवार को भी दिन में काफी समय तक लंबा जाम लगा था।
धनतेरस, दिवाली और अन्य त्योहारों के लेकर पुलिस ने शुक्रवार से ट्रैफिक प्लान लागू किया है। ट्रैफिक प्लान लागू किए जाने के बाद भी धनतेरस पर ऐसी भीड़ उमड़ी की जगह-जगह जाम लग गया। ज्वालानगर, अजीतपुर, पटवाई और शाहबाद की ओर जाने के रास्ते में रेलवे क्रासिंग पर बनाए गए राम-रहीम सेतु पर वाहनों का अधिक दबाव होने की वजह से जाम लग गया। धनतेरस के मौके पर ज्वालानगर में बाजार भी सजा हुआ था। खरीदारी करने वालों की संख्या अधिक थी। इस वजह से जाम और गहरा गया। वैसे तो वहां पर पुलिस की तैनाती थी, लेकिन जाम खुलवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि आगे निकलने की होड़ में वाहन आड़े-तिरछे खड़े हो गए थे। देर रात तक भी राम-रहीम सेतु से वाहन रेंग-रेंगकर गुजर रहे थे। इसके अलावा मिस्टनगंज, पुराना गंज और किला पूर्वी गेट पर भी जाम की स्थिति रही। वहीं पुलिस का कहना है कि वाहनों का दबाव अधिक होने की वजह से जाम की स्थिति पैदा हो गई थी। जाम में फंसे वाहनों को निकलवा दिया गया था।
विज्ञापन

हाईवे पर भी रही जाम की स्थिति
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे के स्योहारा बाजे से रामपुर तक सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इस वजह से दोनों ओर के ट्रैफिक से एक लेन से गुजारा रहा है। त्योहारों को लेकर हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है। आगे निकलने की होड़ में वाहन चालक अपनी लेन से निकलकर दूसरी लेन में आ जाते हैं। इस वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति रही। पुलिस ने हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क की मरम्मत का कार्य 27 तक रोक दिया जाए। क्योंकि दिवाली से लेकर भैयादूज तक ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में हाईवे जाम की स्थिति बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed