फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders should convert old jewellery and sell it instead of selling new ones.

Rampur News: नए बेचने के बजाए पुराने आभूषणोें को परिवर्तित कर बेचें कारोबारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Traders should convert old jewellery and sell it instead of selling new ones.
रामपुर। प्रधानमंत्री की सोना न खरीदने की अपील के बाद अब प्रशासनिक अमला भी एक्टिव हो गया है। शनिवार को विकास भवन सभागार में अफसरों और सर्राफा व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,जिसमें अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे देशहित को प्राथमिकता देते हुए ठोस सोना, बुलियन और गोल्ड बार की बिक्री पर नियंत्रण रखें तथा लोगों को भी अनावश्यक खरीदारी से बचने के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम व एसपी ने कहा कि आयातित सोने का बड़ा हिस्सा बुलियन के रूप में बेचा जाता है। यदि इसकी बिक्री कम होगी तो सोने के आयात में कमी आएगी, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ने वाला दबाव भी घटेगा। प्रशासन ने व्यापारियों से पुराने स्वर्ण आभूषणों के रिसाइक्लिंग और रिडिजाइनिंग को बढ़ावा देने की भी अपील की, ताकि नए आभूषणों की मांग सीमित की जा सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अपील का उद्देश्य देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना है। ऐसे में सर्राफा कारोबारियों और व्यापारिक संगठनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से आम जनता को जागरूक किया जाएगा, ताकि लोग जरूरत पड़ने पर ही सोने की खरीदारी करें। बैठक में मौजूद सर्राफा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सरकार की अपील का समर्थन करेंगे और देशहित में सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में राज्य कर विभाग की ओर से संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, उपयुक्त अनीता सिंह, उपयुक्त उदय प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार, राज्य कर अधिकारी जेपी मौर्य, राहुल कुमार, गुरु प्रसाद और श्रीकांत यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं व्यापार मंडल और सर्राफा संगठनों की ओर से प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी, टैक्स बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा, साहूकारा सर्राफा कमेटी के जिला अध्यक्ष संजय पाठक और अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed