फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders put forward demand to start Bapu Mall

Rampur News: बापू मॉल को चालू कराने की व्यापारियों ने रखी मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Traders put forward demand to start Bapu Mall
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक हुई। जिसमें बापू मॉल को चालू कराने को लेकर चर्चा की गई। मुख्य कार्यालय पर हुई इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने बताया कि रामपुर नगर के बापू माल की लगभग 400 दुकानें जो कि पिछले लगभग 10 वर्षों से लगातार बंद हैं, जिनका किराया नगर पालिका में आज तक भी जमा नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि बापू माॅल में ऊपर की मंजिल की सभी दुकानें आवंटित कर दी जाए। साथ ही नीचे की दुकानें बेरोजगार युवाओं, छोटे व्यापारियों, ठेला चालकों को देकर उनकी रोजी-रोटी सुचारू रूप से चलाने के लिए तुरंत आवंटित की जाए। साथ ही सभी दुकानों का किराया एक हजार रुपये प्रति महीना व एक लाख रुपये एडवांस पगड़ी पर आवंटित लाटरी प्रकिया द्वारा किया जाना व्यापारी हित में आवश्यक है। इस अवसर पर संजय गुप्ता, महेंद्र सैनी, मिलन सक्सैना, सुनील, विष्णु यादव, भूपेंद्र यादव, हरिओम सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed