फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Traders on strike for the third day against the notice to demolish shops

Rampur News: दुकान तोड़ने के नोटिस के खिलाफ तीसरे दिन भी व्यापारी धरने पर

Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Traders on strike for the third day against the notice to demolish shops
मिलक। दुकानें तोड़े जाने के विरोध में व्यापारियों का धरना रविवार को भी जारी रहा। दुकानदारों ने साफ किया है कि जब तक उनको लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। कहा कि दुकानदार अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका ने 72 दुकानों को तोड़े जाने नोटिस दिया है, जिस दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए पिछले तीन दिन से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को भी उन्होंने नगर के तीन बत्ती चौराहे पर टेंट लगाकर धरना दिया। इस दौरान दुकानदारों ने दुकानों को नोटिस दिए जाने पर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका परिषद के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। दुकानदारों का कहना है कि यह दुकानें उन्हें लगभग 45 से 50 वर्ष पूर्व आवंटित की गई थी, परंतु पीडब्ल्यूडी का कहना है कि यह दुकान अवैध रूप से बनी है। जबकि दुकानदारों ने बताया कि वह काफी लंबे समय से दुकानों का किराया नगर पालिका परिषद में जमा करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय-समय पर नवीनीकरण एवं दुकानों के उच्चीकरण को लेकर भी वह सभी विभागीय मानकों को पूरा करते आए हैं। दुकानदारों का कहना है कि यदि उनकी दुकान तोड़ दी जाएगी तो उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ जाएगा। धरने में पहुंचे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने सभी व्यापारियों को धैर्य रखने का आश्वासन दिया और कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed